सारांशDunk the Cookies लेवल में आपका लक्ष्य कुकीज़ को पिघली हुई चॉकलेट के तालाब में गिराना है! 🍫कुकीज़ के नीचे वाली कैंडीज़ मिलाएँ ताकि वे नीचे गिरें और चॉकलेट में डुब जाएँ। जीतने के लिए मैच सोच-समझकर करें!
चॉकलेट में लिपटी कुकी किसे पसंद नहीं, है न?
Dunk the Cookies लेवल खेलते समय, आप देखेंगे कि कुकीज़ पिघली हुई चॉकलेट की नदी के ऊपर गेम बोर्ड पर दिखाई देती हैं। लेवल पास करने के लिए, आपको ब्लॉकर हटाने होंगे और उन कुकीज़ को डुबोना होगा!
कुकीज़ को कैसे डुबोएँ?
कुकीज़ के ठीक नीचे कैंडीज़ मिलाएँ ताकि वे लेवलों से नीचे गिरती जाएँ और मखमली चॉकलेट में डुब जाएँ। लाजवाब!
आपके पास सीमित चालें हैं, जिनमें आपको आवश्यक संख्या में कुकीज़ को चॉकलेट में डुबोना है। चालें खत्म होने से पहले लेवल पास करने के लिए सोच-समझकर खेलें!